पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सबसे अधिक समस्या बैंकों से
इटावा औरैया, अगस्त 21 -- इटावा, संवाददाता। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति व क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई। बैठक में वेंडरों ने सबसे अधिक समस्याएं बैंकों से संबंधित बताई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित बैंक शाखाओं की लंबित प्रकरणों की सूची तैयार की जाए। इसका स्पष्ट विवरण शाखावार उपलब्ध कराया जाए। इसके आधार पर संबंधित बैंकों को पत्र भेजकर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। वेंडरों ने बिजली विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं भी रखी। वेंडरों ने बताया कि एक प्रकरण में पिछले लगभग छह माह से नेट मीटरिंग की प्रक्रिया लंबित है। एक उपभोक्ता का लगभग नौ माह से बिल प्राप्त नहीं हुआ है। एक उपभोक्ता का बिल अपडेट न होने की समस्या भी सामने आई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.