पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए उपभोक्ताओं को करें प्रेरित: डीडीसी
खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ता लें। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं से डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर प्रेरित करें। यह निर्देश उपविकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी ने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में दी।
बैठक की जानकारी बैठक में डीडीसी ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ई कंुदन कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि कनीय विद्युत अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में सोलर पैनल लगवाने के लिए ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं जिनका मासिक बिजली खपत 250 यूनिट या इससे अधिक है के परिसर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सोलर पैनल के लाभ के प्रति जागरुक करें।
कैंप का आयोजन साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए जगह-जगह कैंप का आयोजन कराएं। साथ ही प्रचार-प्रसार पर जोर देने की बात कही। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.