पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य में ढिलाई पर अधिकारियों को चेतावनी
संभल, मई 23 -- प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के तहत विभिन्न विभागों को दिए गए मासिक लक्ष्यों की समीक्षा की गई तथा कार्य प्रगति में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी पीओ नेडा रामानुज ने पूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों समेत सभी खंड विकास अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा प्रस्तुत की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.