सीवान, जुलाई 11 -- अनीष पुरुषार्थी सीवान। शहर के साथ-साथ अब गांव की गलियां भी बिजली के रौशनी से जगमग होंगी। इस योजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर निःशुल्क सोलर प्लांट लगाए जायेंगे। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रत्येक माह 125 से 130 यूनिट बिजली जिले के हजारों गरीब परिवारों को मुफ्त सौर ऊर्जा की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत कुटीर ज्योति श्रेणी के लाभार्थियों के घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल पूरी तरह निःशुल्क लगाया जायेगा। बिजली कंपनी के अनुसार, महाराजगंज प्रमंडल के पचरुखी प्रखंड की पपौर पंचायत में दस सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- सीवान प्रमंडल के 55 पंचायतों के पांच हजार 323 बीपीएल परिवार चयनित वहीं सीवान-महाराजगंज प्रमंडल में अगले सप...