नवादा, फरवरी 26 -- गोविंदपुर, निसं। प्रखंड क्षेत्र में लगभग 6 हजार कुटीर ज्योति उपभोक्ता हैं। अब इन उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर निशुल्क सोलर पैनल लगाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जेई भरत शर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इससे कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को बिजली बिल में काफी राहत मिलेगी और वे आंशिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक उपभोक्ताओं को 28 फरवरी 2026 तक आवेदन करना अनिवार्य है। लाभार्थी कुटीर ज्योति उपभोक्ता होना चाहिए। घर की छत पक्की होनी चाहिए। कम से कम 64 वर्ग फीट की छाया मुक्त (बिना पेड़ या अन्य अवरोध की छाया) जगह उपलब्ध हो। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.