भदोही, मई 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित कार्यालय में गुरुवार की शाम सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने अधिकारियों संग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत समीक्षा बैठक लिए। इसमें प्रगति धीमी होने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर किए। चेताए कि लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाए। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुल 1000 ऋण वितरण प्रकरण लंबित हैं। लाभार्थियों द्वारा आवेदन करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद बैंक स्तर पर ऋण स्वीकृति एवं वितरण में विलंब हुआ है। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य में ढिलाई पर अधिकारियों को चेतावनी इस...