प्रमुख संवाददाता, मई 6 -- उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूल पीएम सूर्य घर योजना से रोशन किए जाएंगे। इससे स्मार्ट क्लासों को पंख लग सकेंगे। इससे गर्मियों में पंखे भी चलेंगे एवं एलईडी की रोशनी से क्लास रूप भी जगमगाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में किए गए अनुरोध पर राज्य सरकार इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजने जा रही है। इस योजना में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था है, लिहाजा घरों के साथ-साथ प्राइमरी स्कूलों को भी इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। केंद्र से सहमति मिलते ही प्राइमरी स्कूल भी अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- UP में राज्यकर्मी बच्चों की देखभाल को ले सकेंगे म्यूचुअल ट्रांसफर, नई नीति जारीप...