गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- गाजियाबाद,संवाददाता। पीएम सूर्यघर योजना को लेकर बुधवार को सीडीओ ने समीक्षा बैठक की। अधिकारी ने योजना में कम प्रगति होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में बुधवार को पीएम सूर्यघर योजना को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान योजना की कम प्रगति को देखते हुए सीडीओ ने संबंधित अधिकरियों को फटकार लगाई और योजना में लंंबिंत पड़ी फाइलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण से संबंधित लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने करने के एलडीएम को निर्देशित किया गया। वहीं पर संबंधित अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.