सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शासन की तरफ से जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की दौरान कहा कि योजना के अंतर्गत बैंक के माध्यम से सब्सिडी आदि की सुविधा सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत जो भी लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं, उसका सत प्रतिशत निस्तारण बैंकों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित ...