पीएम सूर्यघर योजना की धूम, 60 घरों पर सोलर पैनल चालू
सुपौल, जुलाई 11 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि महंगे बिजली के बिल से परेशान लोगों को इससे निजात मिल रही है। उपभोक्ताओं के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना वरदान साबित हो रही है। इस महत्वाकांक्षी सरकारी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए अधिकतम 78,000 रुपये तक की केंद्रीय सब्सिडी दी जा रही है। वहीं समाज के सबसे पिछड़े तबके यानी बीपीएल परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि उनके सोलर पैनल का पूरा खर्च सरकार खुद वहन करेगी। इस बाबत त्रिवेणीगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की ओर से बताया गया है कि क्षेत्र में इस योजना को लेकर लोगों के बीच भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र के 60 उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर 3 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट सफलतापूर्वक स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.