बुलंदशहर, मार्च 13 -- बढ़ती गर्मी और बिजली के बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना के जरिए उपभोक्ता न केवल बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि ग्रिड को बिजली बेचकर अपने बिल को शून्य भी कर रहे हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के क्षेत्र में अब तक 50 हजार 294 ग्रिड-कनेक्टेड सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। योजना की सबसे बड़ी खूबी नेट मीटरिंग है। यदि आपका सोलर प्लांट आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करता है, तो वह वापस ग्रिड में चली जाएगी। इस अतिरिक्त बिजली को आपके मासिक बिल में समायोजित कर दिया जाएगा। 10 किलोवाट तक के संयंत्रों पर आवेदन और नेट मीटरिंग परीक्षण शुल्क में भी छूट दी जा रही है। प्रबंध निदेशक आईएएस रवीश गुप्ता ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना का लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.