पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से घर-घर पहुंचेगी सौर ऊर्जा
पूर्णिया, जुलाई 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार शुक्ला ने उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। कनीय अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। इससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 1 किलोवाट, 2 किलोवाट और 3 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.