बलिया, फरवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रैंकिंग 'डी' होने पर डीएम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इसमें और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैंकिंग में सुधार लाया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शादी अनुदान और छात्रवृत्ति योजना में रैंकिंग 'सी' पाए जाने पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को योजना के क्रियान्वयन में सुधार कर रैंकिंग बेहतर नहीं करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। इसी क्रम में पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं सीएम आवास योजना ग्रामीण में रैंकिंग 'डी' पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को सख्त चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.