हाथरस, सितम्बर 17 -- सहपऊ। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 92 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में नौ ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार गर्भधारण किया है। उनका योजना के तहत पंजीकरण किया गया। जांच के दौरान 81 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा गया, जबकि 10 महिलाओं की गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली पाई गई। चिकित्सकों ने इन महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सीएचसी पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान डॉक्टर प्रज्ञा मिश्रा, डॉक्टर आनिन्दिता मजूमदार, तुलसी, गार्गी शर्मा, रीना, सीमा, पूजा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दु...