पूर्णिया, मार्च 10 -- रूपौली, एक संवाददाता।रेफरल अस्पताल रूपौली में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से आई कुल 74 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान महिलाओं का वजन, ऊंचाई, ब्लड टेस्ट, यूरिन, हिमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस-बी, ब्लड शुगर और एचआईवी समेत विभिन्न जांच की गई। साथ ही उन्हें आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां दी जा रही हैं, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार की जटिलता से बचाव हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.