पूर्णिया, मार्च 17 -- रूपौली, एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल रूपौली में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से आई 30 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। कार्यक्रम के तहत महिलाओं का वजन, ब्लड टेस्ट, हाइट, यूरीन, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी, ब्लड शुगर और एचआईवी सहित अन्य जरूरी जांच की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन फॉलिक एसिड तथा कैल्शियम की दवाइयां भी दी गईं। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की जाती है ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.