नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह अमेरिका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रण न दिए जाने के मुद्दे को उठाएं। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका अगले वर्ष अमेरिका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, दक्षिण अफ्रीका और भारत विशेष संबंध साझा करते हैं। दोनों देश मूल ब्रिक्स समूह का हिस्सा हैं, जिसमें ब्राजील, रूस और चीन भी शामिल हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके देश की अध्यक्षता में फ्लोरिडा में होने वाले अगले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.