मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- तितावी पुलिस ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से सोशल मीडिया में एक मुस्लिम युवक हिंदू नाम से फर्जी आईडी तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाल रहा था। इसकी किसी व्यक्ति ने तितावी पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष पवन चौधरी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस को अभद्र टिप्पणी की वीडियो मिली थी। जिसमें पुलिस ने वीडियो की जांच कर सैदपुरा खुर्द निवासी अहमद पुत्र मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.