पीएम-सीएम के आह्वान पर निजी गाड़ी की बजाय ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे विधायक
महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ऊर्जा संरक्षण और वैश्विक तेल संकट को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया आगे आए। मंगलवार को अपनी निजी गाड़ी छोड़कर विधायक ई रिक्शा से जिला मुख्यालय पहुंचे। लोगों को ऊर्जा संकट के प्रति जागरूक करते हुए इस दिशा में आगे आने की अपील की। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया ऊर्जा संकट की चुनौती से जूझ रही है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव व युद्ध जैसे हालातों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- लग्जरी कार छोड़ रहे मंत्री, साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज; पीएम मोदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.