सहारनपुर, अप्रैल 12 -- -एक्सप्रेस-वे पर डाट काली मंदिर के पास हुआ है सड़क हादसा-एनएचआई की टीम और पुलिस ने एलिवेटिड से हटवाए वाहनसहारनपुर, बिहारीगढ़, संवाददाता।दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड फ्लाईओवर पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डाट काली मंदिर के निकट सिलिंडर से भरा ट्रक कार से टकरा गया, जिसके बाद कई वाहन आपस में भिड़ गए। वाहन चालकों को मामूली चोटें आई और आवागमन बाधित हो गया। एनएचआई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर आवागमन को सुचारू कराया। हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर क्षेत्र के पास एलिवेटेड मार्ग पर डाट काली मंदिर से कुछ दूरी पहले एक गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सामने चल रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट...