सहारनपुर, अप्रैल 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। बिहारीगढ़ में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन और जनसभा के चलते रविवार शाम 6 बजे से 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। वीवीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ को देखते हुए देहरादून आने-जाने वाले वाहनों के मार्ग पूरी तरह बदले गए हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से डायवर्जन प्लान लागू कराने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस विशेष ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को जाम से राहत देना, वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित बनाना और कार्यक्रम के दौरान किसी भी अव्यवस्था को रोकना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.