मुरादाबाद, मार्च 16 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने के दूसरे दिन सोमवार को 50 से अधिक किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। विभाग की ओर से 2,42,724 किसानों के विवरण शासन को भेजा गया है। जिसके एवज 48.5448 करोड़ का भुगतान होना है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुछ किसान पेमेंट की अपडेट लेने आए थे। दो किसानों ने आयकर दाता होने की वजह से अपनी दावेदारी सरेंडर कर दी। केवाईसी, आधार अपडेशन और मोबाइल नंबर बदलने की वजह से सूचना नहीं मिलने की शिकायत लेकर आए थे। मुख्यालय से किसानों के खाते में बैंक से धनराशि भेजे जाने का क्रम जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.