गंगापार, फरवरी 4 -- प्रधानमंत्री सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में अब किसानों को जमीन उनके नाम कैसे आयी, इसका भी उनको डाटा देना होगा। साथ ही सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो गयी है। जानकारी मांडा के कृषि गोदाम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने दी कि पीएम सम्मान निधि के लिए नये पंजीयन शुरू हो गये हैं। किसी भी नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र से किसान रजिस्ट्रेशन करवा लें। अब बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फोटो, खतौनी के अलावा किसानों को सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन में यह भी बताना होगा कफार्मर उनके नाम वरासत , रजिस्ट्री या दान पत्र से हुई है। पीएम सम्मान निधि व अन्य लाभ के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री भी कराना अनिवार्य हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.