बिहारशरीफ, मार्च 13 -- पीएम सम्मान : नालंदा के 1.76 लाख किसानों को मिली 22वीं किस्त गुवाहाटी से प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में जारी किये 35.34 करोड़ प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, किसान रहे मौजूद फोटो पीएम किसान : - परवलपुर में पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते किसान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। नालंदा के करीब एक लाख 76 हजार 688 किसानों को शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गयी। गुवाहाटी (आसाम) से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिले के अन्नदाताओं के खाते में करीब 35 करोड़ 34 लाख की राशि भेजी। योजना के तहत निबंधित प्रत्येक किसान को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपया का भुगतान किया जाता है। उद्देश्य यह कि पूंजी के अभाव में खेती-बाड़ी का काम प्रभावित न हो। जिले में अभी रबी फसल तैया...