भदोही, अगस्त 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के 11 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से पढ़ाई को अधिक व्यावहारिक और रुचिकर बनाने का प्रयास किया जाएगा। विज्ञान प्रयोगशला से बच्चों को बेहतर शिक्षा व सुविधा मिलेगी। इन स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञान उपकरणों और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। प्रयोगशाला की स्थापना में यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहयोगी होगी। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास शासन स्तर से किया जा रहा है। पीएम श्री में चयनित 11 विद्यालयों में अब विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। स्कूलो में बच्चों को किताबों के अलावा व्यावहारिक ज्ञा...