पीएम श्री स्कूल रायडीह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
गुमला, मई 20 -- रायडीह प्रतिनिधि। पीएम श्री एसएस प्लस टू हाई स्कूल रायडीह के सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ प्रधान हांसदाक, सीओ शैलेन्द्र चौरसिया और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा मौके पर बीडीओ प्रधान हांसदाक ने कहा कि विद्यार्थी जीवन की पहली सीढ़ी पार कर चुके हैं। अब उन्हें अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय कर आगे की पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता हासिल की जा सकती है।सीओ शैलेन्द्र चौरसिया ने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा को पहचानने और अनुशासन के साथ आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.