भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर । जिले के सात प्रखंडों में स्थित पीएम श्री स्कूलों में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम ने टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत सन्हौला, कहलगांव, नगर निगम क्षेत्र, रंगरा चौक, सुल्तानगंज, शाहकुंड और जगदीशपुर प्रखंडों के स्कूलों में अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपए है। छह महीने के भीतर निर्माण कार्य को पूरा होगा। राज्य के 38 जिलों के कुल 221 पीएम श्री विद्यालयों में अतिरिक्त भवन निर्माण की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...