गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता । गोला ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरिया में सोमवार को जिले के पहले एस्ट्रोनॉमी लैब एवं एआई स्किल हब का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अब बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर तकनीकी व व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से छात्र ग्रह, तारे व ब्रह्मांड का अध्ययन कर सकेंगे, वहीं एआई लैब उन्हें आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग की जानकारी देगी।धीरेंद्र यह भी पढ़ें- शिक्षाविद करेंगे छात्र-छात्राओं का मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.