धनबाद, अप्रैल 25 -- बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत बिनोद नगर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक धनबाद में शुक्रवार को एआई-आधारित शैक्षिक परियोजना की शुरुआत हुई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है। उदघाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र शर्मा, बीसीसीएल सीएसआर विभाग तथा परियोजना से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रयोग, इसकी बारीकियों एवं व्यावहारिक उपयोगों से अवगत कराया गया। अतिथियों द्वारा छात्रों को एआई तकनीक की आवश्यकता, इसके विभिन्न लाभों तथा इससे जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- एआई हमारे जीवन में अहम भूमिका निभा रहा परियोजना के अंतर्गत कक्षा छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.