खगडि़या, जुलाई 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में चयनित पीएम श्री इंटर स्कूल में इस सत्र से विधिवत रूप से संचालन शुरू करें। यह बातें डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड बुधवार को अपने कार्यालय में स्कूल के प्रधानों व ट्वीनिंग किए गए स्कूलों के प्रधानों के साथ बैठक में कही। इस दौरान डीईओ ने साफ शब्दों में कहा कि भारत सरकार का यह कार्यक्रम को इस सत्र से पूरी तरह से धरातल पर उतारना है। इसके लिए पीएम श्री के लिए चयनित सभी 14 स्कूलों में ट्वीनिंग किए गए पास के मिडिल स्कूल के कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को समायोजित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में यह बात सामने आया कि अब तक महज तीन इंटर स्कूलों में ही कक्षा छह में बच्चों का दाखिला लिया गया है। बैठक में प्राधानाध्यापक रामविलास प्रसाद यादव, सुधीर कुमार आदि म...