पीएम श्री स्कूल मुड़िया में सामग्री वितरण में बड़ी गड़बड़ी उजागर
सराईकेला, जुलाई 16 -- सरायकेला। पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों को मिलने वाली सामग्रियों में अनियमितता और गुणवत्ता की अनदेखी का मामला सामने आया है। बीते बुधवार को पीएम श्री स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुड़िया का सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो के औचक निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पाया गया कि स्कूल को आवंटित की गई सामग्रियों की गुणवत्ता बेहद घटिया है और सामानों की संख्या भी निर्धारित सूची से कम है। सूरज महतो के निरीक्षण में यह बात भी सामने आई है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा बिना किसी निविदा (टेंडर) के ही कुछ चुनिंदा आपूर्ति कर्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इन सामग्रियों का आवंटन करा दिया गया। इसके अलावा, हैरानी की बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.