पीएम श्री स्कूलों पर होगा पीआरडी जवानों का पहरा
अलीगढ़, सितम्बर 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के परिषदीय पीएम श्री स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था अब प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान संभालेंगे। शासन की ओर से प्रदेश के 1164 पीएम श्री स्कूलों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में रखे सामान की चोरी और नुकसान को रोकने के साथ ही विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पीएम श्री योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्कूलों में भवन, फर्नीचर, शिक्षण सामग्री, कंप्यूटर और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर लगातार जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए विद्यालयों में पीआरडी जवानों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, योगी कैबिनेट में कल डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.