लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- बांकेगंज ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालय हरिहरपुर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके साथ एआरपी राहुल मौर्य एवं सत्यानंद स्नेही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत, नृत्य और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बीईओ राकेश कुमार ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.