बागेश्वर, मई 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पीएम श्री वीएमजेएस राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में शिक्षक-अभिभावक समिति और विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। शिक्षक-अभिभावक समिति की अध्यक्ष हेमा देवी और उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी चुने गए। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबीता देवी निर्वाचित हुईं। बैठक में विद्यालय की शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ परीक्षा परिणाम प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत 16 छात्र-छात्राओं को दो लाख 400 रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा मोबाइल और नशे की प्रवृत्तियों से दूर रखने की अपील की। बैठक का संचालन संजय कुमार टम्टा ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन...