पीएम श्री विद्यालय में वाद-विवाद, सरस्वती कुमारी रहीं अव्वल
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी प्लस टू विद्यालय न्यू बाराद्वारी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग था। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विषय के पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य चंद्रदीप पांडेय ने डिबेट की महत्ता और लाभों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। निर्णायक की भूमिका सुषमा स्वयंप्रभा, डॉ. शुभेंदु घोष तथा अनुपमा ने निभाई। कार्यक्रम का संयोजन रीना कुमारी ने किया। अंत में विजेताओं को प्राचार्य और निर्णायकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता सम्मान प्रदान किए गए। प्रतिभागियों में करण महतो, सावन मुखर्जी, पुतुल कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनम कुमारी, सरस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.