आगरा, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर रहे। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह ने भी सहभागिता की। प्रधानाचार्य डॉ. मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी तृप्ति शर्मा, अंजली, राजेंद्र सिंह चौहान सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण निर्माण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधारोपण, छात्रों को दिया हरियाली का संदेश यह भी पढ़ें- बीएसएम इंटर कॉलेज में पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्याव...