बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा ने मंगलवार को विकास खंड बड़ोखरखुर्द के पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, भरखरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में लगी हैंडवाश यूनिट खराब मिली। गंदगी साथ विद्यालय में पेयजल व्यवस्था समुचित नहीं पाई गई। कमियों पर सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कमियों को लेकर बीईओ किशन कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाया। इस दौरान कई छात्र गुणा भाग तक सही से हल नहीं कर सके। इसको लेकर जिलाधिकारी ने अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.