बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- विकासखंड के गांव आढा स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अतिरिक्त डबल स्टोरी कक्षों एवं अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह,टिनी भाटी,रविन्द्र यादव सहित गणमान्य लोग, विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि सरकार विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नए कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर एवं व्यवस्थित शिक्षण वातावरण मिलेगा। उन्होंने कंप्यूटर लैब के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.