रांची, फरवरी 26 -- नामकुम, संवाददाता। शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गढ़खटंगा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने दीप जलाकर किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, प्रमुख आशा कच्छप, उप-प्रमुख वीणा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार और मुखिया पुष्पा तिर्की ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। समारोह के दौरान बच्चों ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय में दी जानेवाली निःशुल्क सेवाओं और सुविधाओं से संबंधित पंफलेट का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया, जिसके साथ ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों क...