हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि ने सलामी लेकर सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प दिलाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभ...