आगरा, मार्च 22 -- पीएमश्री योजना के अंतर्गत आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम के तहत जनपद कासगंज के शिक्षकों ने गुजरात स्थित आईआईटी गांधीनगर एवं पीएम श्री गांधथरा प्राथमिक शाला का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, स्मार्ट क्लास, बाल-केंद्रित गतिविधियों एवं विभिन्न नवाचारों का गहन अवलोकन किया। कासगंज से चयनित शिक्षक योगेश कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, डिजिटल संसाधनों के उपयोग और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता का अध्ययन किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति को समझा। विद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षकों को संस्थान की उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे एक्सपोज़र विजिट से शिक्षण की गुणवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.