गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सर जेसी बोस गर्ल्स गिरिडीह में 20 पीएमश्री विद्यालयों के स्टेक होल्डर्स का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम गुरूवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस दौरान डीईओ वसीम अहमद ने पीएम श्री के सभी कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए सभी को मिलकर कार्य करने को कहा। एडीपीओ प्रकाश कुमार ने पीएम श्री विद्यालय के सभी सूचकांकों पर विद्यालयवार चर्चा की। चर्चा के क्रम में सभी विद्यालय से उनका मन्तव्य लिया गया कि पीएम श्री विद्यालय को बेहतर करने के लिए उनके द्वारा कौन-कौन से कार्य किया जा रहे हैं। चंदन कुमार राय के द्वारा विद्यालयों की स्वच्छता एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य दायित्व के बारे में बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.