रांची, मार्च 24 -- चान्हो,प्रतिनिधि। प्रखंड के सिलागाईं स्थित पीएमश्री विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता सह जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है। शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए उन्होंने जल्द ही प्लस टू और सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में मुखिया गुड़िया कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष उरांव, प्रधानाध्यापक राजू उरांव, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और ग्रामीण ...