जौनपुर, मार्च 26 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव स्थित पीएम श्री विद्यालय में बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। एकांकी, नाटक, प्रहसन, युगल गीत, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की लोगों ने जमकर तारीफ किया। मुख्य अतिथि बीईओ अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मुख्य सोपान है। यही बच्चे कल के भविष्य हैं। शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि इन्हें अच्छी शिक्षा देने में कोई कोर कसर न छोड़े। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंशा प्रजापति, कमलापति तिवारी, नीतू शर्मा, राजेश शुक्ल, राजभारत मिश्र, राकेश पाल, रमेशचंद्र मिश्र, गुरु दयाल सिंह, दयाशंकर यादव उपस्थित रहे। स्वागत एवं आभार प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.