हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरना में सोमवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था को व्यावहारिक रूप से समझा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खरना पंचायत की मुखिया निर्मला देवी तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कुणाल कुमार थे। उद्घाटन एवं स्वागत के बाद विद्यार्थियों ने 'दहेज उत्पीड़न' और 'सोशल मीडिया का नशा' विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी। इसके बाद 21 विद्यार्थियों ने रोल प्ले के माध्यम से मॉडल यूथ ग्राम सभा का जीवंत प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Godda News: पीएम श्री 2 यूएचएस बुधासन में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन सोनिया कुमारी ने मुखिया, नीतिश कुमार न...