औरैया, मार्च 10 -- अजीतमल, संवाददाता। पीएम श्री विद्यालय अटसू में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने अध्यक्षता कर रहे सभासद संतोष चौधरी व अन्य अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि रजनीश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई क्रांतिकारी योजनाएं चला रही है। पीएम श्री विद्यालय योजना के माध्यम से स्कूलों में निजी विद्यालयों से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.