बोकारो, जुलाई 23 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के पीएम श्री विद्यालयों में मॉडल यूथ ग्राम सभा आयोजन को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उन्नत क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मानक युवा ग्राम सभा के आयोजन की प्रक्रिया, उद्देश्यों और विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों को रुचिकर गतिविधियों एवं व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में बोकारो, धनबाद, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, दुमका, गोड्डा, रांची, जामताड़ा, गिरिडीह और हजारीबाग जिलों...