गिरडीह, जुलाई 24 -- गिरिडीह। राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह के निर्देशानुसार जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पीएम श्री विद्यालयों में अक्टूबर 2026 में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर 20 से 22 जुलाई तक एआरटीटीसी, बीएसएनएल रांची में तीन दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के सहयोग से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा पंचायती राज मंत्रालय की परिकल्पना एवं अनुशंसाओं के अनुरूप आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों के पीएम श्री विद्यालयों के 13 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले शिक्षकों में संजीव कुमार, करण कुमार दास, काजल पांड...