सीतामढ़ी, जून 13 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षकों एवं कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की सूचना डीएचपीसी (डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) पोर्टल पर अपलोड करने में हो रही देरी पर शिक्षा विभाग ने सख्त नाराजगी जताई है। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को तीन दिनों के भीतर डाटा इंट्री और अद्यतन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- पोर्टल पर शिक्षकों-छात्रों की सूचना अद्यतन करने का निर्देशकार्रवाई की चेतावनी निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा है कि पारख-एनसीईआरटी (नई दिल्ली) की ओर से 26 और 27 मई को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से पीएम श्री विद्यालयों ...