जहानाबाद, फरवरी 27 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता । जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में जहानाबाद जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने की। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर में सुधार, बुनियादी ढांचा और भविष्य की कार्ययोजना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अनुशासन और स्वच्छता किसी भी आदर्श विद्यालय के मूल मंत्र हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों के लिए भी कड़े अनुशासन का पालन सुनिश्चित करें। स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को जिले के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.